तीन दिन के अंदर दो इनकाउंटर ,अब अपराधियों को खैर नहीं

.छपरा : एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है. मांझी थाना के दियारा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस और अपराधी दोनों तरफ से कई राउंड गोलिया चली हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया है. जबकि दूसरे अपराधी सरेंडर कर दिया . दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. गोली लगने से जख्मी एक अपराधी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने पहुंच कर उससे पूछताछ की है. दोनों शराब माफिया बतलाये जा रहे हैं और यह मुठभेड़ मांझी थाना के रामघाट और रिविलगंज क्षेत्र घाट के मध्य इलाके में हुई है.नदी में पुलिस को देखकर शराब माफिया ने फायर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी. उस दौरान वह लोग अपनी नाव लेकर भागे और रामघाट से पूरब रिविलगंज की तरफ नदी किनारे अपनी नाव लगाकर भागने लगे. इस बीच पुलिस ने द्वारा चलाई गई गोली एक अपराधी के पैर में लग गई. जिसके बाद दूसरे अपराधी ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

अररिया : बाइक सवार अपराधियों ने महिला शिक्षिका को मारी गोली

Wed Dec 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email अररिया : नरपतगंज प्रखंड के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय की पदस्थापित शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है . यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी अपनी स्कूटी से स्कूल आ रही थीं, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें