
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के मंत्री को भी नहीं पहचानते हैं .अपने विधायक को भी नहीं पहचान रहे हैं .अपने सांसद को नहीं पहचान रहे हैं. इसीलिए वह जिस उम्र में है हम उन पर टिप्पणी नहीं करेंगे ,लेकिन बिहार असुरक्षित हाथों में है. नीतीश कुमार बिहार चलाने लायक नहीं है.रिटायर्ड अधिकारी टायर्ड मुख्यमंत्री प्रशासन चला रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लगातार हो रहा है सरकार कौन सा नशा लिए हुए हैं. किसी से कोई लेना-देना नहीं है .उन्होंने कहा कि कल उपमुख्यमंत्री गए थे बलात्कार पीड़ित के परिजन से मिलने के लिए और वह वहां उल्टा कसम खिला रहे हैं .बिहार के अस्पतालों की हालत क्या है PMCH के अधीक्षक ठाकुर को बचाने का काम क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा उनको एक्सटेंशन दिया गया क्या उससे कोई काबिल व्यक्ति नहीं है जो PMCH चला सकता है.उन्होंने कहा कि कल मैं ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस गया था लोगों ने हमें घेर लिया वहां बेड नहीं मिल रहा है स्थिति बहुत ही खराब है.
मुख्यमंत्री को आरक्षण के मुद्दे पर पत्र लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कर रहा हूं कि इस पर पहले भी हम आंदोलन कर चुके हैं जरूरत पड़ी तो आगे आरक्षण के मुद्दे पर हम लोग सड़क पर उतरेंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार चलने योग्य नहीं है.

