कटिहार : झोला छाप डॉक्टर के चलते गई मरीज की जान

कटिहार : आजमनगर थाना अंतर्गत आजमनगर पंचायत के राजेश मंडल की 25 वर्षीय पत्नी सती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, सती देवी की तबीयत खराब होने पर उसे बाजार के ही एक झोलाछाप डॉक्टर हसन उर्फ कल्लू के पास इलाज के लिए ले जाया गया था. फर्जी डॉक्टर ने सती देवी को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया.

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी आक्रोशित है .ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी उचित योग्यता और लाइसेंस के लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहा था और इसी लापरवाही के कारण सती देवी की जान गई है. परिजन ने उस डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Next Post

राहुल गांधी नालायक हैं उनका बहिष्कार होना चाहिए-गिरिराज सिंह

Fri Jun 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नालायक हैं उनका बहिष्कार होना चाहिए जो व्यक्ति सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं.गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार दौरा से क्या हो जाएगा. ऐसे व्यक्ति राहुल गांधी है जो भारत […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें