
पटनासिटी : अगमकुआं थाना अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास में गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेध विभाग के द्वारा छापेमारी की गई थी इसमें लाखों रुपए की विदेशी शराब बरामद हुए हैं सबसे बड़ी बात यह है कि मध्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि टाटा सफारी पर शराब की खेप आ रही है गाड़ी का नंबर भी दिया गया था .मध्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा घेराबंदी किया गया तो नंबर टाटा सफारी का मिलाया गया तो वही गाड़ी को देखकर प्रशासन के धकेलने का काम करना शुरू किया तो उसमें से कुछ लोग भाग गये लेकिन दारोगा की वर्दी में रवि किशन पकड़ा गया और एक ड्राइवर भी गिरफ्तार किया गया है .सबसे बड़ी बात यह है कि रवि किशन नमक युवक जो है प्रशासन की वर्दी में था वह दरोगा का लोगो लगाया हुआ था .
वही गाड़ी पर भी पुलिस का लोगो लगा हुआ नजर आया पूछताछ मे बताया कि पहले भी यह दरोगा के भेष में आरा जिला में गिरफ्तारी हुई है. शराब सप्लाई में शराब सप्लाईकर्ताओं ने अब नया अंदाज खड़ा किया है कहीं दरोगा के नाम पर कहीं प्रेस के नाम पर शराब का सप्लाई कर रहे हैं. आज मध निषेध विभाग को बड़ी उपलब्धि मिली लाखों के विदेशी शराब जप्त हुए हैं. पटना के कमिश्नर मध्य निषेध ने बतलाया कि सूचना आ रही थी कि प्रशासन के भेष में वर्दी के आर में शराब सप्लाई किया जा रहा है और गुप्त सूचना का आधार पर छापेमारी की गई जिसमें शराब सप्लाई दरोगा की वर्दी में वाहन पर पुलिस का सिंबल लगा हुआ पकड़ा गया है. पकड़े गए को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

