
rjd प्रवक्ता एजाज अहमद ने चुनाव आयोग से अविलंव महिला रोजगार योजना में जो राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए और इस तरह के मामले में nda सरकार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है . उसपर चुनाव आयोग को गंभीरता दिखानी चाहिए और इस मामले में जो भी संलिप्त हैं, उनपर कार्रवाई भी करनी चाहिए. इससे कहीं ना कहीं वोटर को प्रभावित किया जा रहा है जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंधन है .इस मामले में चुनाव आयोग को rjd की ओर से सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में चुप है.जबकि आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और इस मामले में जो भी संबंधित अधिकारी हैं ,उन पर आचार संहिता का मामला दर्ज होना चाहिए. क्योंकि महिला रोजगार योजना के नाम पर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है इस तरह की योजनाओं को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है,जो कहीं से उचित नहीं है.

