
वैशाली : भगवानपुर थाना अन्तर्गत एक मिडिल स्कूल में नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक 16 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने घर से उठाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. नाबालिक छात्रा के पिता के शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने नाबालिक छात्रा को लेकर मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया है. वहीं आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है . नाबालिक की पिता ने कहा कि बेटी घर से किराना दुकान सामान लेने गई थी सामान लेकर लौट रही थी तभी रास्ते से ही घर से स्कूल में ले जाकर गांव के एक लड़का ने उसके साथ दुष्कर्म किया है,
जब बच्ची घर आई तो उससे दादी ने घटना की जानकारी बताई .बच्ची पूरी तरह से डरे सहमे हुई थी, वे घर पर किसी को नहीं बता रही थीं बच्ची की कपड़े देख दादी को शक हुआ तो उससे पूछताछ करने लगी. जिसके बाद इसी बिच बच्ची के पिता काम से घर लौट कर आ गए जिसके बाद छोटी बच्ची ने घटना की जानकारी की जब सामान लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते से लड़का ने मुंह दबाकर उठा ले मिडिल स्कूल के सीढ़ी के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया है.घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है .

