
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख रुपए यानी कुल पचास लाख रुपए का चेक सौंपेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

