
मोकामा अनंत सिंह के जेल जाने के बाद वहां की महिलाओं ने मोर्चा संभाला कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रही है.
दुलार चंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई और उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया. लोग कहने लगे कि अब अनंत सिंह के चुनाव प्रचार का क्या होगा लेकिन इसके बाद अनंत सिंह की महिला समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है और मोकामा में अनंत सिंह के लिए वोट मांगना शुरू कर दिया है. महिलाएं गली-गली जाकर महिलाओं से मिलकर वोट मांगने का काम कर रही है .महिलाएं एनडीए सरकार और नीतीश कुमार के कामों को गिना रही हैं साथ ही अनंत कुमार सिंह के किए गए कामों को गांव की महिलाओं को याद दिला रही है. महिलाओं का कहना है की अनंत सिंह के जेल जाने से चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है हम लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है और अनंत कुमार सिंह को जीत कर ही दम लेंगे.

