
बेगूसराय :बिहार में शराबबंदी के बीच शराब तस्कर और पुलिस गठजोड़ का खुलासा हुआ है उसके बाद पुलिस ने चार शराब तस्करों के साथ बिहार पुलिस के तीन जवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को शराब की बिक्री कराने के आरोप में तस्करों के साथ ना सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि अपने ही थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है . पूलिस मामले की जांच करते हुए गिरफ्तार किए गए टाइगर मोबाइल के तीनों जवान से पूछताछ कर रही है.गिरफ्तार टाइगर मोबाइल के जवानों में मोहम्मद नियाज आलम, चंदन कुमार एवं शशि कुमार है इसके ही निशानदेही पर पुलिस ने चार शराब कारोबारी राज कुमार साह, राजा कुमार, विकास कुमार एवं आनंद पासवान को भी गिरफ्तार के लिया है.डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह सूचना मिली कि सलौना रेलवे स्टेशन के पास पिकअप पर लोड शराब मंगाया गया है .
जिसकी डिलीवरी होनी है.सूचना मिलते ही बखरी थाना के पुलिस पदाधिकारी स्टेशन के समीप पहुंचे तो वहां टाइगर मोबाइल की गतिविधि संदिग्ध दिखा. इसके बाद शंका के आधार पर डायल-112 की बाइक से गश्ती करने वाले बखरी थाना में प्रतिनियुक्त टाइगर मोबाइल के जवान चंदन, शशि एवं नियाज को थाना पर लाकर पूछताछ किया गया. पूछताछ और मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ कि यह लोग शराब कारोबारी से मिले हुए हैं. इनसे मिले इनपुट के आधार पर बखरी में चार अलग-अलग जगह से शराब कारोबारी राजकुमार साह, राजा कुमार, विकास कुमार एवं आनंद पासवान को पकड़ा गया. इन लोगों के पास से 22 लीटर देसी एवं तीन लीटर विदेशी शराब, 17500 नगद एवं 8 मोबाइल बरामद किया गया है .

