24 घंटे के अंदर 32 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी

पुलिस अधीक्षक, नवादा अभिनव धीमान ने बताया कि 30 मई 2025 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, अनुसूचित जाति/जनजाति अपराध में गिरफ्तारी 01 बलात्कार अपराध में 02, अवैध खनन में 01, मद्य निषेध में 04 एवं अन्य गिरफ्तारी 24 कुल 32 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 67 लीटर महुआ शराब एवं 13 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वारंट के निष्पादन की संख्या-103 एवं कुर्की के निष्पादन की संख्या-05 है। वाहन जॉच के क्रम में कुल 30 वाहनों की जॉच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 48 हजार 500 रूपया वसूला गया है।
अन्य गिरफ्तारी अन्तर्गत ट्रैक्टर 01 बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

Next Post

नवादा : जनता दरबार में समस्याओं का हुआ समाधान

Sat May 31 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कई आमजन की समस्याओं का ऑन स्पॉट ही समाधान किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें