
सुपौल विधानसभा सीट के लिए बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.जिले की विभिन्न पांच विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है.इसी क्रम में, जनसुराज पार्टी से निर्मली प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव भी निर्मली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. जनता दल यूनाइटेड के पिपरा विधायक रामबिलास कामत भी आज पिपरा सीट से अपना नामांकन करेंगे.नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है. सभी उम्मीदवार नियमों का पालन करते हुए अपने पर्चे दाखिल कर रहे हैं.

