
नितीश कुमार के करीबी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह ने JDU पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. जय कुमार सिंह अपने इस्तीफ़े के दौरान पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह से अंधेरे में की जा रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक कई मामलों में जानकारी नहीं पहुंचाई जाती है .मैंने यह फैसला अपने अंदर की आवाज़ और पार्टी के भविष्य को देखते हुए लिया है. अब JDU पार्टी को अब गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. केवल कुछ नेताओं की राईटिंग में किया जा रहा है और बाकी सब अंधेरे में रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी नहीं पहुचाई जा रही है इसी वजह से मैं पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ.

