
बेगूसराय : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अगर असदुद्दीन ओवैसी भी गाय को माता और गौ रक्षा करने का वादा करेंगे तो मैं उनका भी समर्थन करूँगा . धीरेन्द्र शास्त्री पर तंज कहते हुए कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कहते हैं जब हम अभी हिंदू ही नहीं बने तो हिंदू राष्ट्र की बात करना बचकानी बात है. भारत बंटवारे पर कहा कि भारत के द्वारा भारत का बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान नाम रखा लेकिन नाम रखना चाहिए था भारत एक और भारत दो. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार और विपक्ष पर भी गौ हत्या करने का आरोप लगाते हुए बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की बात कही है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गो भक्तों ने बिजली पानी सड़क के लिए कई बार वोट किया है लेकिन इस अब बार गौरक्षा के लिए वोट किया जाए इसको लेकर वह यात्रा पर निकले हैं. बिहार के 243 सीटों पर गौ भक्त चुनाव लड़ेंगे जिनका वह समर्थन करेंगे. भाजपा के कटनी और करनी में अंतर आया है 12 साल से शासन में है लेकिन गौ हत्या रोकने मेंअसफल है . वहीं ओवैसी के समर्थन के सवाल पर कहा की उन्होंने कहा था कि गौ माता की रक्षा के लिए जो भी पार्टी संगठन बात कहेगा उसका वह समर्थन करेंगे.

