
बाढ़ के घोसवरी थाना के गोसाईं गांव में एक मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घर के आगे पानी गिराने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते-देखते ये विवाद में दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलने लगी. इसमें महिलाओं ने भी जमकर लाठियां भांजी. दोनों पक्ष से 6 लोग घायल है घायलों का इलाज घोसवरी अस्पताल में चल रहा है. घोसवरी थाना के SI सुबोध कुमार ने कहा कि एक पक्ष से शिवबालक यादव, पिंटू यादव और दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुरे मामले की जांच की जा रही है.

