जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का नाम जन अधिकार पार्टी के नाम पर है पड़ा -पप्पू यादव

पूर्णिया : पप्पू यादव ने आज बड़ा दावा करते हुए कहा कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का नाम उनकी पार्टी जन अधिकार पार्टी के नाम पर पड़ा है . पप्पू यादव ने कहा कि जिस समय वह मधेपूरा के सांसद थे उसी समय उसने वैशाली एक्सप्रेस को बरौनी से सहरसा लाया है और अब पूर्णिया कोर्ट में वाशिंग पीट स्टार्ट होने के बाद पूर्णिया से वैशाली एक्सप्रेस चलेगी. उन्होंने कहा कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन उसने ही चलवाया और इस ट्रेन का नाम उसने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी के नाम पर रखा गया है . वहीं राहुल गांधी द्वारा हाइड्रोजन बम फोड़े जाने के बयान के बाबत सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा बम फोड़ेंगे कि भाजपा के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे .उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार को देखना चाहते हैं.

Next Post

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

Fri Sep 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सीवान : बसंतपुर बाजार इलाके में एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार कापुलिस ने भंडाफोड़ किया है .छापेमारी में 2 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं.वहीं आपत्तिजनक स्थिति में युवक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें