जन सुराज पार्टी ने पार्टी संगठन को तत्काल प्रभाव से किया भंग

पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि शनिवार को पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित जनसुराज के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भारती ने इस बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे। पार्टी के फैसले के अनुसार नये संगठन निर्माण तक भंग कमिटि अपना कार्य करती रहेगी।पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और किर्याशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे।पार्टी नेताओं की यह टीम ब्यापक चर्चा करके हार के कारणों का पता लगायेगी और अनुशासनहीनता और भीतरघात के लिए दोषी नेताओं के संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।

श्री मसीह उद्दीन के अनुसार आगामी 21 दिसम्बर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक आहूत की गयी है जिस में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन संबंधी उनके अनुभवों को विस्तार से सुनेगा तथा नये ढ़ंग से आगामी रूप रेखा तैयार करने के संबंध में उन से गहन विचार विमर्श होगा।

इस बैठक में भारत के पूर्व वाइस चीफ औफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वाई.वी.गिरि,पुर्व आई.ए.एस.श्री अरविंद सिंह, एन.पी.मंडल,ललन यादव तथा ए.के.द्विवेदी,पूर्व आई.पी.एस.श्री आर.के.मिश्रा,जीतेन्द्र मिश्रा और विनोद कुमार चौधरी,पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,पूर्व विधान पार्षद रामबलि सिंह चंद्रवंशी,पूर्व अभियंता प्रमुख श्री हेमंत पासवान, शिक्षाविद्आर.एन.सिंह,सुधीर शर्मा,अमजद हसन,सुभाष कुशवाहा,सर्वर अली,रामलखन दांगी,डा.अरूण कुमार,डा.संजय कुमार सुमन,डा.मो.शाहनवाज,उर्मिला देवी,बिपिन कुमार यादव,प्रीतम सिंह, प्रो.कुमार शांतनु और राम प्रकाश साहनी आदि पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।

Next Post

सोनपुर में आये भैंसे की कीमत है एक करोड़ रुपये और उसका नाम है प्रधान जी

Sun Nov 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सोनपुर मेले आये एक भैसे की कीमत जानकर आप हैरान हो जायेगें उस भैसे की कीमत है एक करोड़ रूपये और उसका नाम है प्रधान जीसोनपुर मेले में आए लोगों का आकर्षित का केंद्र बना हुआ है .रोहतास जिले के गोसल डीह रत्नपट्टी गांव […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें