सम्राट चौधरी बनेगें बिहार के सम्राट ,कल होगी ताजपोशी

नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद  भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है.एनडीए के सहयोग से सम्राट चौधरी राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. वे 15 अप्रैल को राजभवन में शपथ ले सकते हैं, साथ ही जदयू (JDU) से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री होंगे.  वे राबड़ी देवी सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री रहे हैं और आरजेडी, जेडीयू से होते हुए भाजपा में शामिल हुए, जहाँ वे प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री भी रहे.वह जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होने की उम्मीद है.यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव है, जिसमें भाजपा ने कुर्मी-कोइरी समीकरण के तहत सम्राट चौधरी (कुशवाहा समाज) को नेतृत्व सौंपा है.

Next Post

चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने साई अस्पताल पहुंचे

Tue Apr 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने साई अस्पताल पहुंचे. उन्होंने ने कहा कि वो मेरे पिता है, कामना करता हूं जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. अस्पताल से बाहर निकलते वक्त चिराग काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने चाचा के साथ रिश्तों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें