भूचाल नेताओं और अधिकारियो से बेटियों को बचाना हमारा कर्तव्य-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि “माँ काली के जयकारे से सत्ता में भूचाल”नेताओं और अधिकारियो से बेटियों को बचाना हमारा कर्तव्य है .बाबाओं पर कड़े तेवर,भगवान के पूजा में आडम्बर और कर्म कांड को नहीं मानाने वाले पप्पू यादव नें लगाया काली माता का जयकारा.हालही मे कई टिवी डिबेट मे बाबाओं को धोने वाले एवं पूजा मे आडंबर करने वाले पंडितो पर कड़े तेवर रखने वाले पप्पू यादव आज न केवल काली माँ का जयकारा लगाया बल्कि पंडित जी को खोज कर बुलाया, इससे तो साफ जाहिर है कि सत्ता के गलियारे मे नेताओं को बोलने की चाभी मिल गई .

मौका था वैशाली के बिदुपुर प्रखंड के खपुरा गाँव में माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का.इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की बेटिओं की सुरक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए, गरीबों की मदद करना हमलोगों की प्राथमिकता है.जिस तरह बिहार में बेटिओं के साथ बिहार में अन्याय हो रहा है उससे बचाना हमारा कर्तव्य है.

पप्पू यादव नें कहा बिहार में बेटियाँ असुरक्षित है सरकार अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है,नेताओं-अधिकारियों से बेटियों को बचाना होगा. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने माँ काली का जयकारा लगाते हुए बिहार सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शक्ति की पूजा का ढोंग करने वाली सरकार बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल हो चुकी है।

पप्पू यादव ने दो टूक कहा किआज बिहार में बेटियों को सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में बैठे नेताओं और अधिकारियों से भी बचाने की जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब रसूख़दार आरोपी बनते हैं और प्रशासन चुप रहता है, तो यह कानून नहीं, सत्ता का जंगलराज साबित करता है।उन्होंने कहा कि माँ काली अन्याय के विनाश और न्याय की स्थापना की प्रतीक हैं, लेकिन बिहार में अन्याय को सत्ता का खुला संरक्षण मिल रहा है।यह सरकार न संवेदनशील है, न जवाबदेह—और न ही बेटियों के भविष्य को लेकर गंभीर।सांसद ने कहा कि धर्म कर्मकांड या आडंबर नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस है।गरीबों, शोषितों और बेटियों के सम्मान की रक्षा ही सच्ची भक्ति और सच्ची राजनीति है।इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया और जनता से अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की अपील की।

Next Post

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन जमकर हुआ हंगामा

Mon Feb 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है, लेकिन पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। राज्यपाल का अभिभाषण जारी था, इसी दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।विपक्ष का आरोप है कि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें