
पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है . एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहां सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे कमेटी हॉल के मालिक को अपराधियों ने दो गोली मारा दी है एक गोली उनके ब्रेन में लगी है तो दूसरी गोली सीने में लगी है .गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं , मौके से बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और आनन-फानन में घायल कमेटी हॉल के मालिक संजय सिंह को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले गए हैं जहां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी मिलते ही बेउर थाने की पुलिस के साथ जक्कनपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है जहां से पुलिस ने दो खोखा को बरामद किया है साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी गई है. एसडीपीओ फुलवारी सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 6:40 बजे के करीब बाइक सवार दो अपराधियों ने संजय सिंह नामक एक व्यक्ति को गोलीमार गंभीर रूप से घायल किया है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है.सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

