
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है, लेकिन पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। राज्यपाल का अभिभाषण जारी था, इसी दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विपक्ष का आरोप है कि राज्य में लगातार बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और अत्याचार के मामलों पर सरकार पूरी तरह मौन है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीड़ित बच्ची को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।भाई वीरेंद्र ने साफ शब्दों में कहा कि यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि भले ही मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई हो, लेकिन सीबीआई जांच में अब तक कितने पीड़ितों को न्याय मिला है, यह सब जानते हैं।राजद विधायक ने कहा कि सरकार सिर्फ लिपापोती में लगी है और ऐसे मामलों पर गंभीरता नहीं दिखा रही। इसी को लेकर विपक्ष ने सदन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

