भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में दो जिलों को जोड़ने वाली सुलतानगंज से अगुवानी के बीच बन रहे गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज पाया संख्या 5 से 4 और 6 को कनेक्ट करने हेतु बनाए गए सिग्मेंट ध्वस्त होकर नीचे गिर गया। जिसमें करोड़ों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।पूल का निर्माण 2014 में शुरू हुआ वही 2019 में इसका काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था। पुल निर्माण एसके सिंगला कंपनी कर रही है।पूल की कुल की लागत 1710 करोड़ रूपया है। इससे पहले कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण के दौरान 4 साल पहले इसी कंपनी के द्वारा जब काम किया जा रहा था । उस समय भी इसी प्रकार से सैलेब गिरा था। वही यहां भी घटना हो गई है। वही जिलाधिकारी ने फोन पर बताया है कि पटना से पुल निर्माण के एमडी जांच के लिए आ रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। जिस तरह की दुर्घटना हुई है कहा जा सकता है कि अगर दुर्घटना दिन के समय हुई होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। सरकार जांच के बाद किस प्रकार की कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी ।
Next Post
गया में दबंगो का कहर
Sat Apr 30 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email गया से मनोज की रिपोर्ट गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गुलरिया चक में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की, वही फायरिंग भी किया गया जिसमें फायरिंग में घर कि एक वृद्ध महिला को गोली का छर्रा लगने से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
April 16, 2026
सुपौल में मूर्तियों के दीवारों पर आपत्तिजनक लिखावट
-
February 26, 2025
महाशिवरात्रि में नाथ बाबा आदिनाथ मन्दिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
-
April 5, 2023
9 अप्रैल को 9 साल की RLJP की उपलब्धि
