मुझे गौ कटवा से बेहतर वोट कटवा कहलाना मंजूर-शंकराचार्य

हाजीपुर जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर निर्दलीय गो रक्षा उम्मीदवार उतारने के उद्देश्य को बताया साथ ही कहा कि कुछ लोगो इससे भयभीत है और उन्हें आशंका है कि वह वोट काट सकते है लेकिन हमें गौ कटवा कहलाने से अच्छा वोट कटवा कहलाना मंजूर है.उन्होंने आरोप भी लगाया कि बिहार में नेता समर्थन भी नहीं कर रहे है और उनके गौ रक्षा प्रत्याशी को धमकाया भी जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक गौ रक्षा के मुद्दे पर बिहार के किसी नेता ने उनका समर्थन नहीं किया है जिस कारण कोई नेता हमारे हृदय को नहीं छू पाया है .उन्होंने कहा कि आजादी के 78 सालों से हम गौ रक्षा की मांग कर रहे है लेकिन किसी सरकार ने यह काम अभी तक नहीं किया है. हम सिर्फ कानून बनाने की मांग कर रहे है बाकी गौ सेवा के लिए गौ माता के बेटे बेटी काफी है उसके लिए हमे सरकार से कोई मदद नहीं चाहिए और उन्होंने कहा कि जो गौ रक्षा की बात करेगा उसी को हमारा समर्थन रहेगा .

Next Post

रिलायंस फाइनेंस के नाम पर ठगी कर रहे चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sun Oct 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : वारिसलीगंज थाना के अलग-अलग गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है . इन लोगों पर साइबर अपराध में लिप्त होने की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है . पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पकरीबरामा तथा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें