
अरवल :राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है . दुर्घटना इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घायलों को बाहर निकालने के लिए ग्रेडर मशीन का सहारा लेना पड़ा. मेहंदिया की ओर जा रहे एक स्कूल वैन और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर लंबा जाम लग गया. ऑटो में सवार सभी लोग मजदूर थे, जो अकोपुर से मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन डामर प्लांट में काम करने जा रहे थे. इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

