रेप पीड़िता का मददगार डाक्टर की पेड़ से बांधकर पिटाई , 112 के पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

गया : रेप पीड़ता के घर महिला का इलाज करने गए चिकित्सक को गांव के कुछ लोगों ने पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी . डाक्टर को इस कदर पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया. डाक्टर को लोग पीटते रहे और पूरा गांव तमाशबीन बन कर देखता रहा.पूरा घटना जिले नक्सल प्रभावित गुरपा थाना क्षेत्र की है.गनीमत रही कि रेप पीड़िता के घर की भांजी डाक्टर को पीटता देख घर से भाग कर मुख्य सड़क पर पहुंची, वहां उसे डायल 112 की गाड़ी आती हुई दिखाई दी. इस पर उसने रोते चिल्लाते हुए हाथ दिया और गाड़ी को रुकवाया. पुलिस वाले को सारी कहानी बताई. डायल 112 की टीम पहंची तो पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले लोग गांव से भाग गए. पुलिस वालों ने पेड़ में रस्सी से बंधे डाक्टर जितेंद्र यादव को मुक्त किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया.

रेप पीड़िता के घर की महिला का कहना है कि 2021 में उसके घर की लड़की के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में केस चल रहा है. बीती 30 मई को हमारी गवाही थी. इससे पूर्व आरोपी एकजुट हो कर केस वापस लेने के लिए दवाब बना रहे थे. 2 बार मारपीट की घटना को भी अंजाम दे चुके हैं. बावजूद इसके हमने 30 मई को कोर्ट में गवाही दे दी. इसके बाद से आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी दे रहा था. महिला ने बताया कि बिगत मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो पास के गांव से डॉक्टर जितेंद्र यादव को घर पर बुलाया. डाक्टर के घर पर पहुंचते ही दुष्कर्म के आरोपी बड़ी संख्या में घर मे घुस गए और डॉक्टर को केस में मददगार बताते हुए मारपीट करने लगे. घर से घसीट कर वे डाक्टर को पास के पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटने लगे.

Next Post

सुपौल : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

Wed Jun 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सुपौल : सोहनपुर गांव में युवती के साथ प्रेम-प्रसंग में अवैध संबंध रखने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी है . खेत में सुबह महिला का शव मिला है, जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गई.मृतका की मां और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें