मुजफ्फरपुर : विधायक समर्थकों द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : नगर विधायक रंजन कुमार अपने समर्थकों के साथ एक युवक के घर पहुंच गए और इस दौरान विधायक समर्थकों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने का आरोप लगा है.पूरी घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला रोड निवासी मुकुंद कुमार और पताही निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश सोशल मीडिया पर लगातार नगर विधायक रंजन कुमार को लेकर पोस्ट और टिप्पणियां करते थे और हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मामला इतना गर्मा गया कि बीजेपी विधायक रंजन कुमार अपने कई समर्थकों के साथ मुकुंद कुमार के घर पहुंच गए. वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. आरोप है कि इसी दौरान विधायक समर्थकों ने मुकुंद कुमार के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.वायरल हो रहे वीडियो में भी घर के बाहर काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी और हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं.पीड़ित युवक मुकुंद कुमार ने बताया कि सुबह-सुबह विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे, गाली-गलौज की गई और फिर उनके साथ मारपीट भी की गई.

Next Post

धमौल थाना के ठीक सामने अपराधियों ने मचाया तांडव, चौकीदार के पेट में गोदा चाकू

Mon May 11 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के धमौल थाना के सामने से जुड़ा है जहां देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब धमौल थाना के बाहर ड्यूटी कर वापस जा रहे चौकीदार जितेंद्र पासवान को अपराधियों ने पेट में चाकू घोप दिया जिससे वह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें