
आरा: कौलोडिहरी गांव में रविवार की सुबह एक समोसे को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से मारकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान पटना में निजी अस्पताल में देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के शरीर पर सर में बहुत बड़ा जख्म का निशान था . घटना को लेकर गांव में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के जीजा देवमुनी सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की शाम चंद्रमा यादव का पोता गांव के ही आशा देवी के दुकान पर समोसा खरीदने गया था. जहां उसके लड़के से झगड़ा हो गया था, हालांकि शनिवार की शाम बात खत्म हो गई थी और रविवार की सुबह जब चंद्रमा यादव आशा देवी से झगड़े को लेकर पूछताछ करने गए तो बात ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों आपस मे हाथापाई करने लगे और उसी दौरान आशा देवी अपने हाथ में तलवार लेकर आई और चंद्रमा यादव के सिर पर मार दिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले आए थे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.पुलिस अब जाच में जुट गई है .

