
नवादा :एक मकान में रात्रि में कुछ दबंगों ने आग लगा दिया जिससे अफरातफरी का माहौलपैदा हो गया. मकान में तीन किरायदारों ने कमरे का वेंडिलेटर तोड़कर बाहर निकलकर उनकी जान बचाई गई. इस आगलगी से लगभग लाखों रुपए का नुकसान हो गया है . रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडी गांव की है ,जहां अज्ञात लोगों के द्वारा एक घर में आग लगा दी . आग लगने से लाखों कि क्षति हुआ है.इस आग में मोटरसाईकिल ,ठेला और कपड़े अनाज सब जल गया. इस घर में तीन किरायेदार रहते हैं, तीनों किरायदार ठेला लगाकर जीवन यापन करते थे. जिसको अज्ञात दबंगों ने बाहर से दरवाजे का कुंडी बंद कर मंगलवार की रात्रिआग लगा दिया. जिसके बाद अफरातफरी और भगदड़ मच गया.जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दिया ,तब वे आकर आग पर काबू पाया गया .आग लगने से सभी को बहुत नुकसान हुआ है .सभीलोग बहुत हताहत है .

