सुपौल : करंट लगने से किसान की मौत

सुपौल : हीरापट्टी वार्ड संख्या 11 में देर संध्या एक दर्दनाक हादसा हो गया , जहां खेत में पटवन के दौरान एक महिला किसान की बिजली करंट लगने से मौत हो गई.मृतका की पहचान हीरापट्टी निवासी भूषण कुमार की 35 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में की गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतका के भाई ने बताया कि निर्मला देवी अपने मक्के के खेत में पटवन कर रही थीं और इसी दौरान मोटर चलाने के क्रम में अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर सरकारी बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ था, जो इस हादसे का मुख्य कारण बना और उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

राज्य का पहला 7 वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क बोधगया में बनाया जा रहा है

Wed Apr 8 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राज्य का पहला 7 वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क बिहार के बोधगया में बनाया जा रहा है. यह पार्क मई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा.बोधगया के सिलौंजा गांव में करीब 40 एकड़ जमीन पर 14 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें