बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को “गणतंत्र दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवशाली दिवस हमारे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक यात्रा का गौरवशाली प्रतीक है। यह दिन हमें गणतंत्र एवं संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करने, एकता-अखण्डता को अक्षुण्ण रखने तथा समावेशी विकास एवं लोक कल्याण को गति देने का संदेश देता है। गणतंत्र दिवस 2026 ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्षों को समर्पित है। 77वें गणतंत्र दिवस को ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ की थीम के साथ मनाया जाएगा। हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों के योगदान और देश के अमर शहीदों के बलिदान को नमन करते हैं।

Next Post

मरांची महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Mon Jan 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टोले के वयोवृद्ध श्री सिद्धेश्वर मांझी ने झंडोत्तोलन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें