अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़

पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के पंचपकड़ी थानांतर्गत देवपुरा गांव निवासी प्रकाश साहनी एवं विकास साहनी अपने घर पर अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की एवं इनके घर से 01 राइफल का बैरल, 01 देसी कट्टा का बैरल, 03 राइफल का बट, कटर मशीन, आयरिश मशीन, आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीन तथा हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया।मौके से दोनों अभियुक्तों विकास साहनी एवं प्रकाश साहनी को किया गया गिरफ्तार।उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा न केवल अवैध हथियार बनाए जा रहे थे बल्कि जाली दस्तावेज तैयार करने का कार्य भी संचालित किया जा रहा था।

Next Post

बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2025 पर अमल शुरू

Mon Aug 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : नियमित अमीनों की वरीयता सूची तैयार करने की दिशा में कदम तेज कर दिए गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल ने इस संबंध में सभी समाहर्ताओं, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय और चकबंदी निदेशालय […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें