डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन इस माह के अंत तक

भवन निर्माण विभाग द्वारा डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन इसी महीने के अंत तक होना है । इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में मोईन-उल-हक स्टेडियम के समीप लगभग 20.5 एकड़ भखंड पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। साइंस सिटी की दो गैलरियों में प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। यहां कुल पांच गैलरियों का निर्माण किया जाना है यथा- बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी।

साइंस सिटी की पांचों गैलरियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 7725 वर्गमीटर है और इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किए जाएंगे। बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी में पहले फेज में 47 प्रदर्शों का अधिष्ठापन नैशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) के द्वारा क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइनर्स (सीएमडी) के माध्यम से किया जा रहा है।

पहले फेज के तहत बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी में 12 और बेसिक साइंस गैलरी में 35 प्रदर्श लगाए जा रहे हैं। तीन अन्य गैलरियों में प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य किया जाना है, जिसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि साइंस सिटी का सिविल कार्य पूरा हो गया है और प्रदर्श अधिष्ठापन समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा रहा है। अगस्त महीने के अंत तक साइंस सिटी का उद्घाटन संभावित है।

Next Post

डकैती की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार ,सीएसपी लूटकांड का खुलासा

Fri Aug 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सारण जिले के अमनौर थानांतर्गत दिनांक 05.08.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति आभूषण दुकान के पास हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामान के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें