
बेगूसराय : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बनना लगभग तय है .उन्होंने कहा कि महागठबंधन गठबंधन नहीं ठगबंधन है.ये वही वोट चोरी के आरोप पर कहा कि उन्हें चुनाव आयोग ने मौका दिया लेकिन वह सबूत नहीं दिखा पाए. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार अपना मन बना चुका है, बिहार कि जनता एनडीए के साथ है .क्योंकि बिहार के लोगों ने बदलता हुआ बिहार देखा है, दौड़ता हुआ बिहार देखा है.मोदी जी के ऊपर बिहार के लोगों का प्यार है, नीतीश जी ने बिहार को जिस प्रकार से नेतृत्व दिया है.

