
सारण जिले के अमनौर थानांतर्गत दिनांक 05.08.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति आभूषण दुकान के पास हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामान के आधार पर लूटकांड का भी सफल उद्भेदन किया गया।तीनों अभियुक्तों का पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास।01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस,01 धारदार चाकू ,02 मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद।

