सुपौल : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

सुपौल : सोहनपुर गांव में युवती के साथ प्रेम-प्रसंग में अवैध संबंध रखने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी है . खेत में सुबह महिला का शव मिला है, जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गई.मृतका की मां और मायके वालों ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान ललमनिया सोहनपुर गांव निवासी सुरेश दास की ल 22 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी के रूप में हुई है.सूचना मिलते ही निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. कहा जा रहा है कि मधुबनी जिले के सखुआ भपटियाही गांव निवासी यदुनंदन मंडल की पुत्री शशिकला की 8 साल पहले प्रेम-प्रसंग के अधीन अंतरजातीय शादी दोनों परिवार की सहमति से संपन्न हुई थी. जिसमें 4 साल का जुड़वा पुत्र लव और कुश है. पति गांव में ही रहता है और उसका एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है.पति की प्रेमिका परिजन और गांव वालों के साथ दो दिन पहले उसके घर पहुंची थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी. पति भी शादी के लिए तैयार था.

लेकिन पत्नी नाराज थी और इसका विरोध कर रही थी. बहू की हत्या के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे. लोगों ने यह भी बताया कि मंगलवार की दोपहर में प्रेमिका के आवेदन के आधार पर पुलिस प्रेमी की मां को पूछताछ के लिए थाना ले गई थी. ग्रामीणों के आग्रह पर उसकी मां को रात में मुक्त कर दिया गया. इसके बाद पति और अन्य लोगों ने मिलकर दूसरी शादी में बाधा बन रही पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

Next Post

भगवानपुर थाने का दो दरोगा घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed Jun 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email कैमूर : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना से दो दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार दारोगा लकी आनंद और राशिद कमाल दोनों भगवानपुर थाने में पदस्थापित है. कमालपुर गांव निवासी चांदनी सिंह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें