19 करोड़ की लागत सासाराम के धरमपुरा बराव पथ का होगा निर्माण- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सासाराम-1 कार्य प्रमंडल सासाराम के धरमपुरा बराव पथ से एनएच-30 तक 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री चौधरी ने कहा इस सड़क के निर्माण में 19 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2025-26 के बजट में ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण कार्य के लिए कुल 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस सड़क के लिए जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृतियां पहले ही मिल चुकी हैं। सरकार की ओर से यह भी देखा गया है कि इस सड़क से जुड़ी लागत और अन्य दायित्व तय सीमा के भीतर रहें।

उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों को इस सड़क के बनने से आवागमन में बड़ी सुविधा होगी, साथ ही इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

Next Post

अवैध संबंध के आरोप में प्रेमी को सिर मुंडवाकरऔर कालिख पोतकर घुमाया गया

Thu Aug 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email कटिहार : प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई है .गांव वालों ने दोनों को रस्सियों से बांधकर सिर मुंडवाया, कालिख पोता और पूरे गांव में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया. फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के भोकु आदिवासी टोला में ग्रामीणों ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें