
सीवान JDU में घमासान शुरू हो गया है. बड़हरिया विधानसभा को लेकर JDU में घमासान मचा हुआ है जहाँ अंदर खेमे से जैसे ही खबरें आई की टिकट जदयू उम्मीदवार इंद्रदेव सिंह पटेल को मिल रहा है,तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहते श्याम बहादुर सिंह पटेल अब नाराज हो गए हैं. वे पटना से आकर अपील किया है कि जो भी मेरे से गलती हुई हो उसे माफ कीजिएगा और एक बार मुझे फिर से सेवा का मौका दीजिए यानी कि मुख्यमंत्री के चहते सर श्याम बहादुर सिंह पटेल अब बगावती तेवर अपना लिए हैं. श्याम बहादुर सिंह ने यह भी कहा कि हमें किसी से नाराजगी नहीं है किसी प्रत्याशी को लेकर नाराजगी नहीं है हम तो नीतीश कुमार जी से नाराज है .उन्होंने जदयू पार्टी में टिकट के खरीद फरोख्त का आरोप भी लगाया .

