अवैध संबंध के आरोप में प्रेमी को सिर मुंडवाकरऔर कालिख पोतकर घुमाया गया

कटिहार : प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई है .गांव वालों ने दोनों को रस्सियों से बांधकर सिर मुंडवाया, कालिख पोता और पूरे गांव में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया. फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के भोकु आदिवासी टोला में ग्रामीणों ने तालिबानी तरीके से एक प्रेमी युगल को सजा दी.आरोप है कि गांव की सुनीता देवी और शकील आलम के बीच अवैध संबंध थे.इसकी भनक लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों को पड़कर गांव के बीचो-बीच लाया गया, फिर पुरुष का सर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं, चेहरे पर कालिख भी पोती गई, जिसके बाद उनका पूरे गांव में जुलूस निकाला गया.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह अवैध प्रेम प्रसंग का मामला है. अभी तक किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संग्रहालय बिएनाले 2025 का उद्घाटन

Fri Aug 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगायी गयी अस्थाई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात् अस्थाई प्रदर्शनी में त्योहार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें