बिहार में अपराध और अपराधियों का मनोबल ऊँचा-RJD

rjd नेता एजाज अहमद ने कहा कि पटना में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं. रोज दिन हत्याएं हो रही है वहीं लूट की घटनाओं में भी काफी बढ़ गई है. कल पटना में ब्लैक आउट रिहर्सल के समय सुलतानगंज थाना के मुसल्लहपुर हाट में मसाला व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और अभी इस मामले पर पुलिस अपराधियों की पहचान में ही लगी हुई थी, वहीं दूसरी ओर पटना शहर के ही पॉश इलाके के लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. आज सुबह कंकड़बाग में राजद विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना हुई.बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और सरकार के स्तर से अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. बिहार में अपराधी मस्त है और प्रशासन पस्त है .

Next Post

अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री

Fri May 15 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बिना काफिले और तामझाम के कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्यों का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें