अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बिना काफिले और तामझाम के कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्यों का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का आग्रह किया था, इसके तहत आज स्वयं अपने आवास से अपने कार्यालय बिना वाहन के पहुंचे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील का मुख्यमंत्री खुद पालन कर रहे हैं और मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आमलोगों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का यह आग्रह दूरदर्शी तथा एनर्जी सिक्योर राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल है। राज्यवासियों से अपील है कि पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतें।

Next Post

बापू टावर में अलका दास की चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sat May 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना के बापू टावर एवं ‘लवली क्रिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आज बापू टावर में चित्रकार अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ का उद्घाटन हुआ। कला और संस्कृति के इस अनूठे समागम का शुभारंभ बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने किया और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें