
वैशाली : जहाँ एक व्यक्ति का अपहरण कर 3 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहृत परविंदर पासवान को सकुशल बरामद कर लिया.अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के सिर पर बंदूक रखकर मारपीट करते हुए एक वीडियो उसकी पत्नी को भेजा था.पूरी घटना 18 अक्टूबर 2025 को हुई जब सहदेई थाना के शाहपुर पहाड़पुर तोई निवासी समुन्द्री देवी ने 19 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनके पति प्रवीन्द्रर पासवान सुबह करीब 8 बजे कॉपी मशीन इंस्टॉलेशन के लिए घर से निकले थे.
शाम को प्रवीन्द्रर पासवान ने अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन उसके बाद उनका फोन नहीं आया.रात 8:52 बजे हुई बातचीत में उनके पति ने बताया कि उनकी जान खतरे में है और उन्हें तीन लाख रुपये की आवश्यकता है.इसके बाद रात 9 बजे एक व्हाट्सएप कॉल पर भी फिरौती की मांग दोहराई गई.रात 9:21 बजे समुन्द्री देवी को एक वीडियो प्राप्त हुआ इस वीडियो में प्रवीन्द्रर पासवान के सिर पर बंदूक रखकर उन्हें पीटा जा रहा था और गाली दी जा रही थी.वीडियो में सुबह तक 3 लाख रुपये देने की मांग की गई थी. इसके तुरंत बाद एक और व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है अब आगे कि करवाई कि जा रही है

