बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल – कहा जाले विधानसभा की कोई माँ ने बच्चा पैदा नहीं किया ,जो कांग्रेस पार्टी से लड़े सके चुनाव

दरभंगा : जाले विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी ऋषि मिश्रा के बीच सीधा टक्कर है. दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्रो में जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे है. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए तंज कसा है और बोला है कि ऋषि मिश्रा दूसरे जगह से आकर यहां चुनाव लड़ रहे है.वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने तल्ख शब्दो मे कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जाले विधानसभा की किसी माँ ने कोई बच्चा पैदा नहीं किया. जो जाले विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सके आप बाहर से आकर चुनाव लड़े तो ठीक है लेकिन बेनीपुर से आकर कोई ब्राह्मण का लड़का चुनाव का प्रभारी बन जाये तो आपके पेट मे दर्द हो रहा है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने दी चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज की बधाई एवं शुभकामनायें

Thu Oct 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें