मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने आये लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क बहुत अच्छा बना है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर घूमते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़ी बातें जानते हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है।

मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।भ्रमण के दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर एवं जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० उपस्थित थे।

Next Post

भूचाल नेताओं और अधिकारियो से बेटियों को बचाना हमारा कर्तव्य-पप्पू यादव

Mon Feb 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पप्पू यादव ने कहा कि “माँ काली के जयकारे से सत्ता में भूचाल”नेताओं और अधिकारियो से बेटियों को बचाना हमारा कर्तव्य है .बाबाओं पर कड़े तेवर,भगवान के पूजा में आडम्बर और कर्म कांड को नहीं मानाने वाले पप्पू यादव नें लगाया काली माता का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें