
हाजीपुर : पूरी घटना वैशाली के रुस्तमपुर थाना के जहांगीरपुर की है . जहाँ गंगा नदी में नहाने के दौरान भाई-बहन के डूबने से मौत हो गई है . जिससे पुरे गांव में कोहराम मच गया परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है. स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी से आयुष कुमार को बाहर निकाला गया.जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया है . घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई है . स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की गंगा नदी में खोजबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह की 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और 7 वर्षीय पुत्री अनुप्रिया कुमारी अपनी मां के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए गई थी. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए . लड़का को बाहर निकल लिया गया है और लड़की की खोजबीन जारी है.

