इंदौर में बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रीक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गाँव तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

अनंत सिंह को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कीआतिशबाजी

Thu Mar 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बाढ : अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में चार महीने से जेल में बंद थे.आज अनंत सिंह को उच्च न्यायालय के द्वारा जमानत मिल गई है. जमानत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर देखने को मिली और जगह जगह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें