पीएम मोदी की मां को गाली देने का मामला तेजी से तुल पकड़ा ,नीतीश कुमार ने की कड़ी निंदा

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर एनडीए के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. प्रधानमंत्री को गाली देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का रहने वाला रिजवी उर्फ राजा नाम के शख्स ने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी थी. यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है. नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल हुए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं.

Next Post

पटना में बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट

Fri Aug 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट . यह पूरा झगड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा पटना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें