मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। लापरवाही बरतनेवाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के संबंध में पुलिस महानिदेशक से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करनेवाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाय। उन्होंने कहा कि घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी लाये और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन पूरी मुश्तैदी से कार्य करें।

Next Post

पप्पू यादव द्वारा वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान

Sat Jul 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पप्पू यादव द्वारा वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन अभियान के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान करते हुए कहा कि बिहार के 8 करोड़ मतदाताओं में से करीब पौने 5 करोड़ मतदाताओं को हटाने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है. उन्होंने ने सरकार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें