मुख्यमंत्री द्वारा ददानवीर भामाशाह जी को नमन

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामा शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शूरवीर दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

Next Post

बिहार सरकार नौकरी देनेवालों की लिस्ट जारी करेगी -सम्राट चौधरी

Tue Apr 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिन-जिन लोगों NDA सरकार में नौकरी मिला है उनकी पूरी लिस्ट बिहार सरकार जारी करने जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरी लिस्ट भी जारी करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन सभी लोगों को संदेश भी देंगे और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें