
सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिन-जिन लोगों NDA सरकार में नौकरी मिला है उनकी पूरी लिस्ट बिहार सरकार जारी करने जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरी लिस्ट भी जारी करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन सभी लोगों को संदेश भी देंगे और हमारी तरफ से सरकार की तरफ से उन सभी को बधाई भी दी जाएगी .सम्राट चौधरी से पूछा क्या कि कांग्रेस ने ट्वीट किया है की जिम्मेदारी कि जब बात होती है तो प्रधानमंत्री गायब हो जाते हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है इधर उधर की बात करना . मौके पर ही विपक्ष के नेता ही गायब हो जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री देश को चला रहे हैं पूरा देश देख रहा है.

