गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली नंबर की डस्टर कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की है.कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.जिससे पूछताछ की जा रही है.कुचायकोट थाने की पुलिस को ये सफलता यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मिली है.बरामद शराब की खेप दिल्ली से मोतिहारी ले जाया जा रहा था.वहीं गिरफ्तार तस्कर का नाम उपेंद्र सिंह है, जो पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का रहनेवाला है.सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि ब्लैक कलर की डस्टर कार से 473 बोतल शराब मिली है.इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से शराब के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज के बारे में पूछताछ की जा रही है.
Next Post
बेगूसराय : RLJP एवं दलित सेना का कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ
Sat Jul 9 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email आज बेगूसराय जिला मे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना का कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ.कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि बिहार के प्रभारी श्री अनिल कुमार चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशेश्वर सिंह जी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम जी सिंह जी, ना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
August 8, 2023
मनीष कश्यप को मिली बड़ी राहत
-
November 30, 2023
राजगीर महोत्सव में सजेगी मशहूर गायक जावेद अली की महफील
