भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री स्रमाट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री संजय कुमार झा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

भोजपुर : नवजात बच्ची लावारिस हालत में बरामद हुई

Sat Dec 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आरा : करनामेपुर थाना के करनामेपुर बाजार स्थित फील्ड से अहले सुबह नवजात बच्ची को करनामेपुर पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद किया है. ठंड के कारण बच्ची की हालत काफी खराब थी . स्थानीय पुलिस द्वारा लावारिस नवजात बच्ची को इलाज के लिए […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें